Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, March 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»चूड़धार में हुआ तीसरा हिमपात,ठिठुरन भरी ठंड ने दी दस्तक
    सिरमौर

    चूड़धार में हुआ तीसरा हिमपात,ठिठुरन भरी ठंड ने दी दस्तक

    By Ajay DhimanNovember 15, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: सिरमौर जिला की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में इस मौसम का तीसरा हिमपात हुआ। जिससे जिला सिरमौर में ठिठुरन भरी ठंड ने दस्तक दे दी है।गौर हो पहली बर्फबारी चूड़धार में 20 अक्टूबर को हुई थी। जहां चूड़धार में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ वहीं निचले मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की हल्की बारिश हुई। सोमवार को चूड़धार में दोपहर तक करीब आधा फुट ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जब की अभी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। चूड़धार में बर्फ गिरने के चलते चूड़धार का तापमान माइनस डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है जबकि नौहराधार, हरिपुरधार का न्युनतम तापमान लुड़क कर 5 डिग्री पहुंच गया। जिससे क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

    बर्फबारी के बावजूद 100 से अधिक श्रद्वालु चूड़धार पहुंचे। जो बर्फ के बीच चूड़धार में फंसे, जैसे ही सोमवार सुबह बर्फ के फाहे गिरने शुरू हुए। चूड़धार में चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने सभी श्रदालूओं को वापस नौहराधार भेज दिया। ताकि श्रदालु यहां कई दिनों तक न फंसे रहे। गौरतलब है की चुड़धार में तापमान में भारी गिरावट के चलते पेयजल की पाईपे जाम हो चुकी है यह तीन चार दिनों से पानी की समस्या पैदा हुई है। जिससे समति के सदस्यों को भारी दिक्कतें पेश आ रही है l वहीं श्रदालुओं का भी चूड़धार आना नही रुक रहा है। जिला सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और लोगों ने स्वेटर व गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं।

    चूड़धार आश्रम में पड़ी बर्फ

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.