नाहन : प्रधान परिषद संगड़ाह द्वारा मंगलवार को वीबी जी राम जी योजना में पक्के रास्ते, सुरक्षा दीवारें अथवा डंगे, सिंचाई टैंक व सरकारी भवनों की सुरक्षा जैसे कार्य शामिल किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को ज्ञापन सौंपा गया। परिषद के अध्यक्ष ओपी ठाकुर व प्रतिनिधिमंडल में शामिल अन्य पंचायत प्रधानों ने प्रेस को जारी बयान में कहा की, विकसित भारत जी राम जी योजना में उक्त विकास कार्य शामिल न होने के चलते बीडीओ द्वारा लगभग सभी पंचायतों के कई वर्क आर्डर रद्द किए जा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी उक्त कार्य वीबी जी…
Author: Ajay Dhiman
नाहन : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को नाहन में आयोजित होने वाले जन प्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सांसद श्री सुरेश कश्यप बतौर अतिविशिष्ट अतिथि सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में विधायक श्री सुखराम चौधरी, विधायक श्रीमती रीना कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष श्री धीरज गर्ग, रेणुका क्षेत्र के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी श्री नारायण सिंह सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी भाग लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सम्मेलन की तैयारियों…
नाहन: उपायुक्त सिरमौर एवं श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज विधायक नाहन अजय सोलंकी की उपस्थिति में मेले के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेला 11 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने मेले के सुचारू संचालन के लिए उपमंडलाधिकारी नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन को मेला अधिकारी तथा एएसपी नाहन को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर राजस्व अधिकारियों को अस्थायी…
नाहन: राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने मेले के…
नाहन :नाहन में युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। जिसे शिलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने मात्र नौटंकी बताया ! युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विपुल शर्मा ने कहा हिमाचल प्रदेश सरकार आम लोगो के हित में कार्य कर रही है पिछले तीन वर्षो में हजारो नौकरियों के अवसर प्रदेश सरकार ने युवाओं को दिए है TGT,JBT पुलिस विभाग में IPH , गृह रक्षक आदि विभिन्न विभागों की भर्तियां लगातार प्रदेश के अंदर हो रही है! भाजपा युवा मोर्चा के लोग सिर्फ युवाओ को गुमराह कर रहे है विपुल शर्मा ने कहा जहां केंद्र…
.. नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नाहन इकाई द्वारा विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों के विरोध में आज कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। इकाई उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने कहा कि फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा सांकेतिक तालाबंदी की गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा छह विद्यार्थियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि ये मुकदमे पूरी तरह झूठे एवं राजनीति से प्रेरित हैं तथा प्रदेश सरकार के इशारे पर विद्यार्थियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा…
नाहन: नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए माननीय विधायक श्री अजय सोलंकी ने आज लगभग ₹13.50 करोड़ की लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी। इनमें दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ तथा राजकीय विद्यालय वर्मा पापड़ी में MDM सामूहिक टीन शेड का उद्घाटन शामिल है। विधायक श्री अजय सोलंकी ने ग्राम पंचायत अम्बवाला सैनवाला में सैनवाला-बोगरिया-झमीरिया-देवीवाला-चारूवाला 11.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाने…
नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज मात्तर पंचायत के मात्तर स्कूल पहुंचकर भारी बारिश के कारण गत दिन खड्ड में आई बाढ़ से मात्तर स्कूल के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के फंसने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। डॉ. बिंदल ने कहा कि मात्तर स्कूल भवन भाजपा सरकार के कार्यकाल में अथक प्रयासों के बाद बनकर तैयार हुआ था। 12 बीघा भूमि वन विभाग से शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करवाकर लगभग 40 लाख रुपये की लागत से स्कूल के शानदार भवन का निर्माण करवाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के…
नाहन: विधायक नाहन अजय सोलंकी की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय नाहन में विकास खंड के नव चयनित बीपीएल परिवारों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य बीपीएल परिवारों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा प्रदेश सरकार सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गरीब परिवारों व दूर दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना है ताकि इन परिवारों के उत्थान एवं कल्याण के साथ-साथ सुधार हेतु नई योजनाओं को भी तैयार किया जा सके। संवाद कार्यक्रम…
लोक निर्माण मंत्री ने की शनोल मेले के समापन की अध्यक्षता नाहन : जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान सड़कों तथा पुलों के निर्माण पर 47 करोड़ की राशी व्यय की जा रही है। इसके अतिरिक्त (पीडीएनए-2025) आपदा के पश्चात सड़कों की मरम्मत के लिए भी 47 करोड़ की अतिरिक्त राशी स्वीकृत की गई है। यह जानकारी आज लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजगढ़ उप मंडल के अंतर्गत झिमीधार में आयोजित हुए शनोल मेले के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री…
