Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर..
    सिरमौर

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर..

    By Ajay DhimanNovember 19, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास पर हैं। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया जाएगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को नाहन और पच्छाद में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया गया।
    इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, राम कुमार गौतम तथा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. संजीव धीमान, नाहन निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी रजनेश कुमार व निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज शनिवार को संगडाह और शिलाई के स्ट्रांग रूम के सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लेंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर इन ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.