Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»नाहन कॉलेज ने चौगान में आयोजित की 50 वी एथलेटिक मीट..
    सिरमौर

    नाहन कॉलेज ने चौगान में आयोजित की 50 वी एथलेटिक मीट..

    By Ajay DhimanNovember 25, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन द्वारा 50वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ दिनेश भारद्वाज ने किया।चौगान मैदान में विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ दिनेश भारद्वाज ने कहा कि एक समय था जब नाहन डिग्री कॉलेज में 500 के करीब विद्यार्थी हुआ करते थे आज 3000 विद्यार्थी हैं लेकिन इसके बावजूद भी चौगान मैदान में देखने वाले विद्यार्थी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान कम हो गया है। अब युवा वर्ग मोबाइल की और आकर्षित है। वे खेलते जरूर हैं लेकिन मोबाइल पर ही खेलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे खेलों में भाग ले। उन्होंने कहा कि खेलों में खेल कर ही उनके अंदर टीम वर्क लीडरशिप के गुण आते हैं। दिनेश भारद्वाज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि वे हर साल एथलेटिक मीट में बेस्ट एथलीट मेल या फीमेल को 11-11हजार का पुरस्कार देंगे। इस अवसर पर लॉन्ग जंप, शॉट पुट, 100 मीटर, 800,1500 मीटर की दौड़ में भी आयोजित हुई। इस अवसर पर विशेष अतिथि अतिथि के रूप में फिजिकल एजुकेशन प्रोफेसर भारती, नाहन कॉलेज की कॉलेज की प्राचार्य डॉ वीना राठौर,फिजिकल एजुकेशन के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर जावेद अली, अन्य कॉलेज के शिक्षक गण व स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.