Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, March 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम द्वारा बडू साहिब में एक दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    सिरमौर

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) टीम द्वारा बडू साहिब में एक दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Ajay DhimanNovember 30, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:  जिला के पच्छाद उपमंडल में स्थित बडू साहिब धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थल पर गत 25 सितंबर 2022 को बादल फटने की घटना के दृष्टिगत आज बुधवार जिला प्रशासन सिरमौर एवं अकाल अकादमी, बडू साहिब द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 14वीं बटालियन (क्षेत्रीय प्रतिक्रिया दल), नालागढ़ द्वारा एक दिवसीय आपदा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
    यह कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया जिसमें प्रातः के सत्र में अकाल अकादमी एवं ईटरनल विश्वविद्यालय के करीब 150 शैक्षणिक एवं गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों को आपदाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।  जागरूकता अभियान में खोज एवं बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, बच्चों एवं व्यस्को हेतु सीपीआर चिकित्सा तथा हेड इंजरी व स्टेचर निर्माण आदि का सत्र आयोजित किया गया।

    द्वितीय सत्र में एनडीआरएफ टीम द्वारा अकाल अकादमी एवं ईटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के लगभग 1200 विद्यार्थियों (छात्र-छात्राओं) को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं, आगजनी से संबंधित आपदाओं, बादल फटने से संबंधित आपदा एवं उनसे बचाव एवं सुरक्षित बचने हेतु तकनीकों के प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एवं प्रायोगिक तरीके से बताया गया। उक्त प्रशिक्षित टीम द्वारा सत्र उपरांत आपदाओं से संबंधित उपकरणों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की इस 25 सदस्य टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक जगपाल द्वारा किया गया।  ईटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब से प्रति-कुलपति प्रोफेसर अमरीक सिंह अहलूवालिया ने एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम का धन्यवाद व आभार प्रकट किया तथा निकट भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को अकादमी में करवाए जाने के लिए आग्रह किया।
    ईटरनल विश्वविद्यालय, बडू साहिब से सक्रिय संयोजकों के रूप में डॉ हरप्रीत कौर, गुरविंदर सिंह एवं अकादमी के समस्त स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।
    सिरमौर जिला प्रशासन सिरमौर की ओर से संयोजकों के रूप में राजन कुमार शर्मा, अरविंद चैहान एवं भूपेंद्र सिंह ने अपना सक्रिय सहयोग उक्त कार्यक्रम में प्रदान किया।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.