Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, December 17
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»दुर्घटनाएं»…धनोई में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत. एक घायल .
    दुर्घटनाएं

    …धनोई में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक बाइक चालक की मौत. एक घायल .

    By Ajay DhimanDecember 1, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: रेणुका संगड़ा मार्ग पर धनोई के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी 79 /1630 पर सवार होकर दो व्यक्ति ददाहू की ओर आ रहे थे कि अचानक धनोइ के निकट पहाड़ से गिरेते पत्थरों की चपेट में आ गए जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ ।घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत उन्हें ददाहू अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय नाहन रेफर कर दिया गया। रेणुका थाने से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में लाइक राम 52 पुत्र माता राम निवासी काखोग की मौत हो गई जबकि रामलाल 42 पुत्र मोही राम गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे नहान रेफर कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर द्वारा मृतक के परिजनों को 20 हजार की फौरी राहत राशि जारी की गई जबकि घायल के परिजनों को 10 हजार की राशि दी गई। मामले की तफ्तीश कर रहे आइ ओ संगीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

    ….भाजपा नेता ले रहे कांग्रेस सरकार के कार्यों का श्रेय – नरेंद्र तोमर

    December 16, 2025

    …वाल्मीकि चौक के पास बनेगा वाल्मीकि जी पार्क…

    December 16, 2025

    ..समय पर पेंशन नहीं मिल रही एचआरटीसी के पेंशनर्ज को…

    December 15, 2025

    …. डाइट में जिला स्तरीय बाल मेले में.. विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    December 12, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.