Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»चांदनी आई 50 मीटर की दौड़ में प्रथम…
    सिरमौर

    चांदनी आई 50 मीटर की दौड़ में प्रथम…

    By Ajay DhimanDecember 3, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ऐतिहासिक चौगान मैदान में जिला सिरमौर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन व खेल विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 मीटर 100 मीटर 200 मीटर की दौड़ आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के साथ आस्था स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी भाग लिया। दिव्यांग प्रतियोगिता में के 13 से 17 आयु वर्ग के 50 मीटर के लड़कियों के मुकाबले में आस्था स्कूल की चांदनी प्रथम आस्था स्कूल की पायल दूसरे स्थान व कन्या स्कूल नाहन की अंबिका तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह 100 मीटर की दौड़ में आस्था स्कूल की पायल प्रथम, कन्या स्कूल नाहन की अंबिका दूसरे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुरला की निहारिका तीसरे स्थान पर रही। उधर 100 मीटर की लड़कों की दौड़ में आस्था स्कूल के रोहित प्रथम, शमशेर स्कूल नाहन के कमल दूसरे, शमशेर स्कूल के अक्षित तीसरे स्थान पर रहे। उधर 200 मीटर की दौड़ में पैरा स्पोर्ट्स के महेश चौधरी पहले, आस्था स्कूल के हेमचंद दूसरे, आस्था स्कूल के रहीम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 18 से 35 वर्ग के मुकाबले में पैरा स्पोर्ट्स के महेश चौधरी प्रथम, आस्था स्कूल के हेमचंद दूसरे आस्था स्कूल के आबिद तीसरे स्थान पर है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी संजय शुक्ला, बॉस्केटबॉल कोच अभय कंवर,पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र कुमार, डाइट से संजय सोलंकी, सुलभता मुनेश शर्मा, शमशेर स्कूल से शारीरिक शिक्षक दिग्विजय कंवर मौजूद रहे

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.