Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, March 26
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»नाहन में मलबे में दबकर जमींदोज हुए पेड़ पौधे… पर्यावरण संस्था व जिला प्रशासन खामोश….
    खास खबर

    नाहन में मलबे में दबकर जमींदोज हुए पेड़ पौधे… पर्यावरण संस्था व जिला प्रशासन खामोश….

    By Ajay DhimanDecember 6, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में निर्धारित किए गए डंपिंग पॉइंट के पश्चात भी लंबे समय शहर की मुख्य सड़कों के किनारे मलबा बेतरतीब तरीके से फेंका जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही ना किए जाने के कारण मलबा फेंकने वालों के हौसले बुलंद है। शहर के दिल्ली गेट से कोटडी जाने वाले मार्ग के मुहाने से मलबा फेंके जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है जोकि मोगीनंद तक चलता है। इन स्थानों पर मलबा फेंकने वालों पर प्रशासन ने कोई भी नीति नहीं बनाई है। जिसके कारण इन मलबे की चपेट में आकर दर्जनों पेड़ पौधे दब गए हैं। अघोरी आश्रम के समीप नौनी के बाग की जमीन पर भी इसी तरह मलवा फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने इस मलबे को फेंके जाने पर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों में दिनेश कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि एक लंबे समय से यहां मलबा फेंका जा रहा है इस बारे में भी नगर परिषद को भी कई मर्तबा शिकायत कर चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर पर्यावरण संस्थाएं भीशहर में हर कहीं फेंके जा रहे मलबे को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं। यह संस्थाएं केवल पर्यावरण दिवस पर ही पेड़ पौधों को बचाने का दावा कर और जागरूकता का संदेश देकर खामोश हो जाती हैं।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.