L
नाहन: थाना सदर नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नाहन पाँवटा साहिब मार्ग पर शंभू वाला के समीप खैरी बाजार में एक व्यक्ति अजीत सिंह निवासी मोहल्ला गोविन्द गढ नाहन जिला सिरमौर को उसकी बनकला बाईफ्रिकेशन पर स्थित चिकन दुकान के बाहर सरेआम दडा सट्टा लगवाते हुये धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियों सहित कुल 2285 /-रूपए बरामद किये गए हैं । जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
