नाहन: पांडिचेरी में 74वें यूथ फेस्टिवल के लिए बास्केटबॉल हिमाचल बास्केटबॉल की टीम रवाना हुई। टीम का कोचिंग कैंप नाहन चौगान मैदान में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया गया था। हिमाचल की इस टीम में स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला से नीरज आदित्य चंदेल, शोर्या धरवाल, मंडी से विजय कुमार, नभन, ऊना से बल्किश सिंह, बिलासपुर से तनमय में कांगड़ा से पार्थ सिरमौर से मोहम्मद रेहान, अनिरुद्ध कुमार, सोलन से सुर्याश कश्यप शिमला से अहॉन शाह सम्मिलित है। जिला बास्केटबॉल टीम के प्रधान सुशील शर्मा, एसोसिएशन के सह सचिव राकेश चौहान, कोच अभय सिंह,एसोसिएशन के सदस्यों में,दिलीप कुमार, सचिन मौजूद रहे।
