Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, September 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक -सुमित खिमटा…
    सिरमौर

    ….सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27 अप्रैल तक -सुमित खिमटा…

    By Ajay DhimanApril 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2024 तक निर्धारित किया गया है। इन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में सिरमौर जिला के 589 मतदान केंद्रों में चुनावी डियूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
    *रेणुका जी क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 24 और 25 अप्रैल को*
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्री रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के अधीन प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 24 अप्रैल और 25 अप्रैल 2024 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    *नाहन विधानसभा क्षेत्र का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 और 26 अप्रैल निर्धारित*
    सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 25 अप्रैल 2024 को डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में रखा गया है जिसमें पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसी स्थान पर 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतदान अधिकारियों (पीओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    *पच्छाद क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 26-27 अप्रैल को*
    सुमित खिमटा ने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 26 अप्रैल को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांहा में आयोजित किया जायेगा। इसी स्थान पर मतदान अधिकारियों को 27 अप्रैल को पूर्वाभ्यास करवाया जायेगा।
    *26 और 27 अप्रैल को पांवटा साहिब क्षेत्र में होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम*
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत 26 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में दो सत्रों में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा 27 अप्रैल को इसी स्थान पर मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    *शिलाई में 25 और 26 अप्रैल को आयोजित होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम*
    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत 25 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों और इसी स्थान पर 26 अप्रैल को मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस.डी.एम. तथा अन्य निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.