Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Sunday, July 13
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का मजदूर घोषणा पत्र…
    सिरमौर

    ….मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू का मजदूर घोषणा पत्र…

    By Ajay DhimanApril 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: सीटू जिला सिरमौर का अधिवेशन नाहन में आयोजित किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर सीटू की समझदारी को मजदूरों तक पहुंचाने व मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन, मिड डे मील वर्करज यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, आउटसोर्स यूनियन, इंडस्ट्री यूनियन, मनरेगा , निर्माण मजदूरों ने भाग लिया। अधिवेशन में विजेंद्र मेहरा, जगत राम, वीना शर्मा , आशीश कुमार, लाल सिंह, , नीलम शर्मा, देवकुमारी, इंदु तोमर, शीला ठाकुर, सीता तोमर, पिंकी, अमरनाथ, वीरेंदर ठाकुर, रिज़वान, अजय कुमार, चन्दर कला, शायमा, ममता,माया श्याम दत, रिंकू बाला, आदि लोगों ने भाग लिया

    सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने अधिवेशन का संचालन करते हुए संगठन की वार्षिक रिपोर्ट रखी अधिवेशन का उद्घाटन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने अधिवेशन का समापन किया। उन्होंने वर्तमान समय के राजनीतिक हालात पर विस्तार से बात रखते हुए मजदूरों से मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने व भाजपा को हराने के आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब से पिछले दस साल से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से वह लगातार मजदूरों के अधिकारों पर हमले कर रही है। मोदी सरकार ने मजदूरों के लंबे संघर्षों और कुर्बानियों के बाद हासिल किए गए चबालिस श्रम कानूनों को समाप्त करके इन्हें मजदूर विरोधी व पूंजीपति परस्त चार लेबर कोडों में बदल दिया है। ये लेबर कोड कॉरपोरेट जगत व उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचाते हैं। इन्हें मजदूरों की जिंदगी को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ ले जाने के लिए तैयार किया गया है। मोदी सरकार की कारगुजारियों के चलते देश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है और मंहगाई आसमान छू रही है। यहां तक कि गरीब लोगों के बच्चों को सेना के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के रास्ते को बंद करने के लिए अग्निवीर योजना को लाकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। देश के प्राकृतिक व सार्वजनिक संसाधनों को मोदी सरकार द्वारा अपने चंद कॉरपोरेट मित्रों के हवाले किया जा रहा है। लोगों के रोज़मर्रा के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार द्वारा धार्मिक मसलों को ढाल बनाया जा रहा है। जहां एक तरफ लगातार जनता पर जीएसटी जैसे टैक्स थोपे गए हैं वहीं पर कॉरपोरेट घरानों को लाखों करोड़ रुपयों की टैक्स व कर्ज़ा माफी दी गई है। इस से जाहिर होता है कि मोदी सरकार आम जनता की जेब पर भारी भरकम टैक्स का बोझ डालकर अपने चंद कॉर्पोरेट दोस्तों की तिजोरिया भरने के काम में लगी हुई है। इस अंधी लूट से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए समय-समय पर धार्मिक मुद्दों पर देश का विभाजन करने की नापाक कोशिश की जा रही है। मोदी सरकार की इस लूट और तानाशाही के खिलाफ सीटू ने पूरे देश भर में आवाहन किया है कि देश को बांटने वाली मजदूर विरोधी, राष्ट्र विरोधी, जनता विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए मजदूरों का घोषणा पत्र जारी किया गया व लोकसभा चुनावों में भाजपा की मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।

    ……. चौगान मैदान में रात को मचाते हैं युवा हुड़दंग.. लोग परेशान..

    July 12, 2025

    ….मनदीप ठाकुर बने एनएसयुआई जिला सिरमौर के नए अध्यक्ष..

    July 12, 2025

    … पकड़े जाने पर चोर ने दिखाई ईमानदारी चोरी का सामान लौटाया…. मलिक ने भी शिकायत… वापस ली…

    July 11, 2025

    सिरमौर पुलिस ने उधघोषित अपराधी को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार.

    July 11, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.