Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»…भारतीय मूल की दो महिला पर्यटकों का चूडधार की तीसरी से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से सकुशल रेस्क्यू हुआ – सुमित खिमटा*
    खास खबर

    …भारतीय मूल की दो महिला पर्यटकों का चूडधार की तीसरी से भारतीय वायु सेना के चीता हेलीकाप्टर से सकुशल रेस्क्यू हुआ – सुमित खिमटा*

    By Ajay DhimanMay 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय मूल की दो विदेशी महिला पर्यटकों का आज शनिवार सुबह सिरमौर जिला के चूड़धार की “तीसरी” से वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से सफल रेस्क्यू किया गया है।
    उन्होंने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला पर्यटकों की शुक्रवार कल शाम चूड़धार के तीसरी में फंसे होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी जिसके तुरंत बाद जिला प्रशासन ने इनके रेस्क्यू के लिए तुरंत आवश्यक प्रबंध करने आरंभ किए।
    उपायुक्त ने बताया कि रेस्क्यू की गई इन दो महिला में एक का नाम रिचा अभय सोनावाने है जिनका जन्म 10 अप्रैल 1980 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुआ है और इनके पास यू.एस.ए. का पासपोर्ट है। इसी प्रकार दूसरी महिला का नाम सोनिया रतन है जिनका जन्म भी भारत में 5 अप्रैल 1978 को हुआ है और इनके पास भी यू.एस.ए का पासपोर्ट है। जानकारी के अनुसार इस महिला की स्पाइनल सर्जरी हुई है और इनको स्पाइनल इंजूरी है।
    उन्होने कहा कि इन दो महिला पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर आज सुबह चंडीगढ़ पहूँचा दिया गया है जहाँ पर इनका उपचार किया गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि जैसे ही कल शाम करीब 4 बजे इन दो महिलाओं की तीसरी में मदद पहूँचाने की सूचना मिली, तुरंत एसडीम संगड़ाह सुनील कायथ को पुलिस, चिकित्सकों व अन्य अधिकारियो की टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया।
    सुमित खिमटा ने बताया कि लेडी डॉक्टर शालिनी नेगी और मेडिकल टीम रात को ही तीसरी पहुँच गई और इस पर्यटकों को स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें मेडिकल सेवा प्रदान की गई।
    उन्होने बताया कि एसडीआएफ की टीम आज सुबह पांच बजे तीसरी पहुंची और रेस्क्यू अभियान को मुकम्मल किया
    .0.

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.