Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»राजनैतिक»… केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा में हिमाचल को नहीं दिए 9000 करोड़ रुपए -राहुल गांधी
    राजनैतिक

    … केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा में हिमाचल को नहीं दिए 9000 करोड़ रुपए -राहुल गांधी

    By Ajay DhimanMay 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आपदा आने पर हिमाचल की कोई भी मदद नहीं कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश सरकार ने ₹9000 करोड रुपए आपदा के लिए मांगे गए थे लेकिन केंद्र ने नहीं दिए । उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अंबानी अडानी को अरबपति बना रही है और भारत की करोड़ों की जनता गरीब की गरीब रह गई है। पिछले 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बना दिया जा चुका है। अड़ानी के शेयर बढ़ते जा रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा कि भारत की मीडिया मोदी का गुणगान करती है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी जो की पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में आकर ही 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीतने के बाद आम महिला के खाते में 8500 देगी, अगर मीडिया ने इस पर कुछ छापा पा तो तो और राशि बढ़ाई जाएगी। उधर राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगार को 1 साल की पक्की नौकरी देगी। इसके साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर्स आशा वर्कर के भी पैसे बढ़ाए जाएंगे। मनरेगा की दिहाड़ी ₹400 की जाएगी।.. राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार बनते ही एक लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सर्वोपरि है और संविधान से ही हिमाचल प्रदेश बनाया गया था। और वे संविधान की रक्षा करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में इस बार 4-0 से कांग्रेस विजय रहेगी। उन्होंने शिमला सीट के विनोद सुल्तानपुरी के लिए मत मांग कर उन्हें विजय करने की अपील की।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.