Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Thursday, February 5
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…दोहावली वाचन प्रतियेगिता में ए वी एन की स्निग्धा यादव और डी ए वी की अवनी शर्मा ने प्राप्त किया संयुक्त रूप से प्रथम….
    सिरमौर

    …दोहावली वाचन प्रतियेगिता में ए वी एन की स्निग्धा यादव और डी ए वी की अवनी शर्मा ने प्राप्त किया संयुक्त रूप से प्रथम….

    By Ajay DhimanMay 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: प्रदेशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता फैलाने और स्कूली बच्चों को जल संरक्षण से जोड़ने में सफल भूमिका अदा करने वाली पर्यावरण समीति ने आज स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल में बच्चों में मानवीय मुल्यों और नैतिक शिक्षा के मुल्यों की स्थापना के लिए एक अंतर स्कूल दोहावली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें शहरभर से 13 विद्यालायों ने भाग लिया ,इस प्रकार की अनोखी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बारे में पर्यावरण समीति के अध्यक्ष डॉ.सुरेश जोशी ने बताया कि काव्य की विधा दोहावली के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक ,सांस्कृतिक और मानवीय मुल्यों की स्थापना करना था और उनके आत्मिक संवेदना के आंतरिक पर्यावरण की सोच को समृद्ध करना ही प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य था ,डॉ.जोशी के अनुसार इस अंतर स्कूल आयोजन में ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षाविद श्री के के चन्दोला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि समाज़सेवी प्रेरणा भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ,श्रीमती प्रतिभा चन्दोला और समाजसेवी श्री ओंकार ज़मवाल कार्यक्रम में विशिष्ट भूमिका में रहे ,डॉ सुरेश जोशी के अनुसार इस दोहा वाचन प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद के नाहन के अध्यक्ष श्री लायक राम शास्त्री ,शिक्षाविद श्रीमती अंजना पंत और शिक्षाविद समाजसेवी श्रीमती निरूपमा जोशी ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया ,कार्यक्रम का संचालन डॉ.श्रीकांत अकेला ने किया ,इस प्रतियोगिता में ए वी एन स्कूल की स्नीग्धा और डी ए वी की अवनी शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर विजयी रही ,जबकि राजकीय कन्या स्कूल की वंशिका पुंडीर और एस वी एन स्कूल की राखी को भी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला ,अरिहंत स्कूल की शैलजा को तीसरा पुरस्कार मिला ,इसी क्रम में कैंट स्कूल की आँचल और सिरमौर हिल्स की वैभवी को सांत्वना पुरस्कार मिला ,इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के के चन्दोला ,डॉ.सुरेश जोशी ,और प्रो अंजना पंत ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें मानवीय मुल्यों ,अनुशासन और नैतिक मुल्यों को अपनाने की सलाह दी और जीवन में अपनी संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया .इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों सहित पर्यावरण समीति के सदस्य के सी.सोहल ,के के गौर .गिरीश योगी. प्रेरणा भारद्वाज ,ओंकार ज़मवाल ,निरूपमा जोशी ,वेद प्रकाश ,चेतना शर्मा ,के एल पराशर ,सरिता ,मौ क्युम , रूचिका पुंडीर ,राजेश जसवाल ,सुनिता देवली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.