Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, December 16
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»खास खबर»…. कुपवी में एक महिला का 108 में करवाया गया सफल प्रसव…
    खास खबर

    …. कुपवी में एक महिला का 108 में करवाया गया सफल प्रसव…

    By Ajay DhimanMay 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    ..

    महिला ने 108 एंबुलेंस में दिया एक लड़के को जन्म…
    … हरिपुरधार 108 के ईएमटी ने करवाया सफल प्रसव..
    नाहन: शिमला जिला के कुपवी में आज हरिपुरधार की 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद ने एक महिला का सफल प्रसव करवाया है,जच्चा बच्चा दोनों दुरुस्त है।… जानकारी के अनुसार ऋषिता पत्नी रंजीत उम्र 20 साल गांव,डाकघर मंझोली तहसील कुपवी जिला शि मला का आज प्रात 05:39 पर 108 एम्बुलैंस पर कॉल आया की यहां पर महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही हैं। ईएमटी विनोद पायलट रमेश को ये जिम्मा मिला और मंझोली के लिए अपनी टीम के साथ रवाना हुए। तो वहां पहुंच कर पाया की महिला की प्रसव पीड़ा और बढ़ती जा रही थी। हालात नाजुक थे। ईएमटी विनोद ने मरीज का चेकअप किया और जांच में पाया की स्थिति नाजुक बनी हैं। ईएमटी विनोद ने अपने ERCP डाक्टर ए, के, एंथल से संपर्क किया उनसे बात करके महिला की कंडिशन डाक्टर को बताई की बच्चे की नाल गले में लिपट हुई थीं। डाक्टर से सलाह लेकर ईएमटी विनोद ने एम्बुलैंस के अन्दर ही सफल प्रसव करवाने का निर्णय लिया। तथा 07:21 पर सफल प्रसव करवाया। ईएमटी विनोद का कहना हैं कि पहाड़ में आज भी स्वास्थ्य जैसी सुविधा से लोग वंचित रहते और कई बार जान भी गंवानी पड़ती हैं। जिसके चलते पहाड़ों में 108एंबुलेंस सर्विस गरीबों के लिए वरदान साबित होती हैं। ये पहला मामला नहीं हैं ईएमटी विनोद का कहना हैं कि वो 108 एम्बुलैंस में 13 साल के कार्यकाल में लगभग 450 के आसपास सफल प्रसव एंबुलेंस में करवा चुके हैं। ईएमटी विनोद का कहना हैं कि वो अपना आदर्श डाक्टर ललित महाजन को मानते हैं। जो कि govt मेडिकल कॉलेज नाहन में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

    ..समय पर पेंशन नहीं मिल रही एचआरटीसी के पेंशनर्ज को…

    December 15, 2025

    …. डाइट में जिला स्तरीय बाल मेले में.. विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    December 12, 2025

    ….सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड को मिली फॉरेस्ट क्लियरेंस..

    December 12, 2025

    ….. रोटरी क्लब के माध्यम से उपायुक्त ने दिव्यांगो को बांटे कृत्रिम उपकरण

    December 12, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.