Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, March 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»राजनैतिक»..नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 99 पोलिंग पार्टियां रवाना.
    राजनैतिक

    ..नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 99 पोलिंग पार्टियां रवाना.

    By Ajay DhimanMay 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि आज गुरूवार को लोकसभा निर्वाचन के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए नियुक्त 140 पोलिंग पार्टियों में से 99 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।
    सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज नाहन शहर के मतदान केन्द्रों को छोडकर अन्य मतदान केन्द्रों के लिए 99 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्र के लिए जीपीएस युक्त 16 बसों में रवाना कर दिया गया है।
    उन्होंने बताया कि नाहन शहरी क्षेत्र की 22 पोलिंग पार्टियों को 31 मई को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जायेगा।
    सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा के अन्तर्गत मतदान के लिए कुल 140 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जिसमें 19 पोलिंग पर्टियों को रिजर्व रखा गया है।
    एसडीएम सलीम आजम ने इस अवसर पर सभी पोलिंग पार्टियों को अपना कार्य निष्ठापूर्वक, स्वतंत्रत और निष्पक्ष होकर करने के लिए कहा।
    इससे पूर्व, आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सलीम आजम तथा तहसीलदार नाहन उपेन्द्र चौहान व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया।

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026

    …..महेश गुप्ता बने श्री सनातन चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी नाहन के अध्यक्ष…

    March 23, 2026

    …यह बजट जनता के साथ धोखा है : डॉ. बिंदल

    March 23, 2026

    अल्पसंख्यकों के लिये प्रधानमंत्री नया-15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.