नाहन: इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा को चारों सीटों पर विजय मिली है। प्रदेश सरकार और प्रदेश की सरकार के नुमाईदो ने क्या किया यह भी इस लोक सभा चुनाव में डिसाइड हुआ है। नाहन से भाजपा ने 7,941 की बढ़त पाई है। यह भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप को 38176 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 30235 मत पढ़े। इसी तरह अजय सोलंकी के अपने घर अपने वार्ड नंबर 9 से लोकसभा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 409 मत जबकि विनोद सुल्तानपुरी को 223 मत पड़े हैं। यहां भाजपा ने 186 की लीड पाई है। यहां वार्ड नंबर 9 की वार्ड पार्षद मनजीत सैनी व उनके पति शुभम सैनी पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 9 ने जी तोड़ करकर अपने वार्ड के लोगों को अपने कार्य से खुश किया। उनके अपनेपन व उनकी मेहनत देखकर ही वार्ड नंबर 9 के लोगों ने उन्हें लीड दिलवाई।
