Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    14 जून को सिरमौर में होगी मेगा मॉक ड्रिल-सुमित खिमटा

    By Ajay DhimanJune 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन:उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि 14 जून को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग चिन्हित स्थलों पर फील्ड स्तर पर होने वाले अभ्यास में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मौनसून के दृष्टिगत फलैश फलड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुये यह मॉक ड्रिल की जा रही है।
    सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में प्रथम चरण में ओरियंटेशेन और कार्डिनेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सिरमौर जिला के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस ओरिएंटेशन और कार्डिनेशन बैठक में मेगा मॉक ड्रिल के आयोजन के सम्बध में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
    *12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाई आयोजित होगी*
    सुमित खिमटा ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के दूसरे चरण में 12 जून को टेबल टॉप एक्सरसाईज आयोजित की जायेगी जिसमें सभी सम्बन्धित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।
    *सभी विभाग मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करें*
    उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों से 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी समय पर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित तैयारियों को समय पर मुक्ममल करें और आपदा प्रबंधन योजना को अंतिम रूप प्रदान करें।
    जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान ने इस अवसर पर आपदा प्रबंधन के तहत 14 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    .0.

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.