Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»शिशेंद्र सिंह बने राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला जयहर के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष…
    सिरमौर

    शिशेंद्र सिंह बने राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला जयहर के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष…

    By Ajay DhimanJune 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयहर (शिक्षा खंड नारग) में आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा, स्कूल स्टाफ, व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिशेंद्र सिंह, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान लेखराज व स्कूल प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य व अभिभावकों ने भाग लिया।
    बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्ष पूरे होने पर स्कूल प्रबंधन समिति को भंग किया गया और नई समिति का गठन किया गया ।
    नई समिति में सर्वप्रथम स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य को सर्व सम्मति से चुना गया । कक्षा 6th से नीलम देवी व नरेंद्र कुमार जी, कक्षा 7th से सुनीता देवी व ज्ञान चन्द जी, कक्षा 8th से नरेंद्र सिंह व विद्या देवी जी, कक्षा 9th से सन्तोष देवी व जयगोपाल जी, कक्षा 10th से संगीता देवी व हीरा सिंह जी, कक्षा 11th से आशा पुंडीर व संजीव कुमार जी, कक्षा 12th से रानी देवी व रणधीर सिंह जी, इन सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया।
    सभी अभिभावकों ने,नए स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य ने ,सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए शिशेंद्र सिंह को अगले तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुना। इस बैठक में अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा के उत्थान के लिए भी चर्चा हुई ।विषयवार सभी अध्यापकों ने अपने-अपने विषय में आ रही चुनौतियों के बारे में अभिभावकों को बताया और अभिभावकों को कुछ सुझाव दिए कि किस प्रकार से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट ला सकते हैं। इसी बैठक में विद्यालय में रिक्त पड़े पदों पर भी चर्चा हुई क्योंकि गत वर्ष कुछ महत्वपूर्ण अध्यापकों के पद रिक्त रहने के कारण विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम प्रभावित हुआ है इस समय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और प्रवक्ता राजनीति विज्ञान का पद बहुत समय से खाली चल रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है ।और अध्यापकों के ऊपर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ता है जिससे अन्य विषयों की पढ़ाई भी प्रभावित रहती है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.