Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»नरेंद्र थापा नगर अध्यक्ष व ऋतुल शर्मा चुने गए एबीवीपी के नगरमंत्री
    सिरमौर

    नरेंद्र थापा नगर अध्यक्ष व ऋतुल शर्मा चुने गए एबीवीपी के नगरमंत्री

    By Ajay DhimanJuly 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नाहन नगर इकाई का विस्तार किया गया। जिसमें नरेंद्र थापा जी को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसान्टा जी रहे व विशेष उपस्थिति जिला संगठन मंत्री सिरमौर सचिन सपटा जी रहे।
    इसी के साथ साथ नगर उपाध्यक्ष अंशुल शर्मा जी व नगर सह मंत्री रोहित तोमर, लक्की शेख, प्रिया ठाकुर,अजय भोग्याण व निशांत तोमर जी को चुना गया। सोशल मीडिया संयोजक के दायित्व हेतु निखिल जी को चुना गया। साथ ही नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित ठाकुर, पारस ठाकुर, स्वप्निल शर्मा व गौरव पुंडीर बने।

    नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष नरेंद्र थापा जी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही समाजहित में कार्य करता आ रहा है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना भी तैयार कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि संगठन ने जो विश्वास उनपर जताया है उस पर वह खरे उतरेंगे व संगठन विस्तार के लिए कार्य करेंगे।

    कार्यकारिणी गठन में में विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद संगठन केवल महाविद्यालय परिसर तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि सर्वव्यापी होकर सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य कर रही है बल्कि समाज में युवाओं की क्या भूमिका है इस पर विशेष जोर विद्यार्थी परिषद दे रहा है। आज पूरे भारतवर्ष में विभिन्न सामाजिक कार्यों में विद्यार्थी परिषद संगठन अपना योगदान दे रहा है और बढ़-चढ़कर आगे आ रहा है।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.