Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 10
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»नया पजोड़ पंचायत के दो गांव मझगांव व भुकयाडी में किया गया पौधारोपण, आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मंडल लानी ने देवदार और बान के 250 पौधे लगाए
    सिरमौर

    नया पजोड़ पंचायत के दो गांव मझगांव व भुकयाडी में किया गया पौधारोपण, आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मंडल लानी ने देवदार और बान के 250 पौधे लगाए

    By Ajay DhimanJuly 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: शिलाई विकासखंड के अंतर्गत नया पजोड़ पंचायत के दो गांव मझगांव व भुकयाडी आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मंडल लानी ने स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया इस दौरान पंचायत में 250 बान व देवदार के पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष दौलत राम ने बताया कि इस पौधारोपण का उद्देश्य से अभी गर्मियों में आग से तबाह हुई वन संपदा की कमी को को पूरा करना है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण करने से पशुओं को चारे की कमी नहीं होगी। कोषाध्यक्ष रण सिंह ने बताया कि वन हमारे लिए अतुल्य है। उन्होंने बताया कि मानव जीवन के लिए पेड़ पौधों का अति महत्व है। यह जहां हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं वहीं खाद्य पदार्थ औषधिया भी देते हैं। पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन के लिए अनिवार्य है। पौधारोपण से ना केवल धरती हरी भरी रहती है बल्कि जैव विविधता सुरक्षित रहती है। पेड़ पौधों से भूमि कटाव रुकता है उज्जैन स्रोत सुरक्षित रहते हैं। रण सिंह ने बताया कि हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखरेख भी करनी चाहिए ताकि आने वाली वीडियो को एक स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मिल सके इसलिए हम सभी को पौधारोपण मैं सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर मंडल के सचिव दिनेश चौहान ने बताया कि इस तरह के अभियानों से जहां पर्यावरण को लाभ होता है समुदायों में एकता और सहयोग की भावना भी बढ़ती है।

    ….उपायुक्त ने जिला में निजी विकास और निर्माण कार्यों पर 30 सितम्बर तक रोक संबंधी आदेश किए जारी

    September 10, 2025

    …धौला कुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब में 2389 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी धान की खरीद-जिला खाद्य नियंत्रक

    September 10, 2025

    ….ददाहू में पिकअप चालक से बरामद किया चिट्टा

    September 10, 2025

    .. समाज सेवा व रक्तदान में आगे रहता है युवा आशीष चौहान..

    September 10, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.