नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में गौवंश की बेकद्री पूरी तरह हो रही है। नाहन शहर में गौवंश घायल अवस्था में तड़प कर मर रहा है तो कहीं गोवंश करंट की चपेट में आकर मर रहा है। जी हां इस ताजा कड़ी में आर्मी पोस्ट के पास देर रात्रि दो बैल करंट लगने से बुरी तरह झूलसकर मर गए हैं।.. जानकारी के अनुसार आर्मी पोस्ट से समीप बिजली के खंभे से जुड़ी तार में करंट लगने से दोनों की मौत हुई है।.. जिला प्रशासन और नगर परिषद को गोवंश को बचाने के लिए गंभीर होना पड़ेगा। जो संस्थाऐ गौवश के संरक्षण का दावा करती है वह अब कहां है वह क्यों शहर में आवारा घूम रहे गोवंश के लिए अभियान नहीं छेड़ती क्यों वे गौवंश को बचाने के लिए आगे नहीं आ रही।… गोवंश का हर धर्म के व्यक्ति के साथ एक नाता है क्योंकि हर व्यक्ति गाय का दूध पीता है और गाय के दूध से बने उत्पाद खाता है।… गाय जिसे माता भी कहा जाता है ऐसी माता के साथ नाहन में बेकद्री क्यों हो रही है… यह बड़े दुख का विषय है कि गाय माता हम सबके सामने मर रही है।
