
नाहन: दलित शोषण मुक्ति मंच ने युवा विकास क्लब के वरिष्ठ सदस्य बिंदुराम की अध्यक्षता में जिलाधीश के माध्य्म से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस प्रतिनिधि मंडल में यूनाइटेड फ्रंट फॉर क्रिस्चियन कम्युनिटी के अध्यक्ष. प्रवीण सोढा, जी , बुद्धिस्ट महासभा , दलित अहोषण मुक्ति मंच पच्छाद से अंकित, रेणुका से अंकित. नाहन से विशाल , गोविन्द सिंह और पंकज मौजूद रहे सभी ने , महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। दलित शोषण मुक्ति मंच की जिला संयोजक आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार दोबारा जो केंद्रीय बजट पेश किया गया है , इसमे दलित समुदाय की अनदेखी की जा रही है , sc , st कपोनेंट योजना का दुरूपयोग किया जा रहा है , जो धन दलित वर्ग के उत्थान मे खर्च किया जाना चाहिए था उसको रेस्ट हाउस बनाने और अन्य जगह परिवर्तित करके दुरुयोग किया जा रहा है माँग पत्र के माध्यम से सभी संगठनों ने मांग की है की तेलंगाना की तर्ज पर एक्ट बना कर इस योजना के बजट के दुरूपयोग को रोका जाए , कर जो योजना दलित वर्ग के उत्थान के लिए है उसे उस वर्ग के कल्याण के लिए हि खर्च किया जाए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर दलित अधिकारों दलित वर्गों के कल्याण के लिए पर्याआवंटन और बजट व्यय में वृद्धि करने। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद करने। सभी विभागों में बैकलॉग पद भरे जाने। दलितों के लिए निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने के लिए आरक्षण विधेयक इसी संसद सत्र में पेश किये जाने। दलितों के विकास के लिए संबंधित योजनाओं में पर्याप्त धन आवंटन और धन का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उपयोजना अधिनियम का पालन करने। देश की मुख्यधारा में दलितों की भागीदारी के लिए शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधनों का प्रावधान किये जाने। प्रोन्नति में आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए इसे संवैधानिक संरक्षण दिये जाने। दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने के लिए एससी/एसटी पीओए अधिनियम को कड़ाई के साथ लागू किये जाने की मांग की।
