नाहन: जिला सिरमौर के संगडाह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटन भुजोंड संकल्प-डीएचईडब्ल्यू के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के जिला स्तरीय एक दिवसीय शिविर में आज “लिंग संवेदीकरण सप्ताह” में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।डीएमसी-डीएचईडब्ल्यू कृतिका ठाकुर ने छात्रों को लैंगिक समानता, लड़कियों की सुरक्षा और ओएससी, बाल विवाह जैसी विभिन्न डब्ल्यूसीडी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। लिंग विशेषज्ञ-डीएचईडब्ल्यू मिस सोनम ने छात्रों को मासिक धर्म स्वच्छता, इसके प्रबंधन, बाल विवाह, यौन उत्पीड़न के बारे में संबोधित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटन भुजोंड के प्रधानाचार्य जितेंद्र भरारिया ने विद्यार्थियों को “नशीली दवाओं के दुरुपयोग” और इसके परिणामों के बारे में शिक्षित किया। संरक्षण अधिकारी-डीसीपीयू सोहन पुंडीर, आउटरीच कार्यकर्ता-डीसीपीयू वीना देवी ने “मिशन वात्सल्य योजना” और “POCSO अधिनियम” के बारे में संबोधित किया। पर्यवेक्षक-सर्कल भोगधर विद्या देवी ने पोषण योजना और पीएमएमवीवाई योजना के बारे में संबोधित किया।
