Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, February 6
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»गोगा नवमी पर लाणी गोगा मंदिर में विशेष पूजा व भंडारा होगा….
    सिरमौर

    गोगा नवमी पर लाणी गोगा मंदिर में विशेष पूजा व भंडारा होगा….

    By Ajay DhimanAugust 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला सिरमौर में गोगा नवमी को लेकर सभी गोगा मंदिरो में साज सजावट की तैयारियां शुरु हो गई है।..जिला सिरमौर के शिलाई विकास खंड की नाया -पंजोड़ पंचायत के लाणी गांव में गोगा जी मंदिर में भी गोगा नवमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। … यहां आदर्श हरिजन विकास नवयुवक मण्डल और सभी ग्राम वासीयों की तरफ से 27 अगस्त को गोगा नवमी पर  विशेष पूजा व भंडारे का अयोजन किया जाएगा।… पंचायत नाया- पंजोङ के प्रांगण में भादो मास में गुगा महाराज का गुनगान विशेष महत्व रखता है। गुगा महाराज, जिन्हें गोगाजी भी कहा जाता है, एक लोकदेवता हैं जिन्हें सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है। भादो मास में विशेष रूप से गुगा नवमी मनाई जाती है, जब भक्त उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। इस दिन भक्त गुगा महाराज की गाथा का पाठ करते हैं, जिनमें उनकी वीरता, चमत्कारिक शक्तियों और लोककल्याणकारी कार्यों का वर्णन होता है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में गुगा महाराज के प्रति अपार श्रद्धा और आस्था है, ऐसी ही विषेश आस्था और श्रद्धा हिमाचल प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में भी है। हिमाचल के गिरिपार क्षेत्र में नाया पंजोड़ पंचायत के गोगा महाराज मन्दिर में रक्षाबंधन के दिन गोगा महाराज के विशेष पूजा अर्चना के बाद उनको वस्त्र पहनाकर गोगा महाराज के आदेशानुसार सात दिन के इलाके के भ्रमण करने चले जाते हैं। मंडल के सदस्यों  दिनेश चौहान और कुलदीप चौहान और अनिल कुमार और रन सिंह ने बताया कि
    अष्टमी को मन्दिर में गोगा अष्टमी का पारंपरिक तरीके से गोगा महाराज के गुणगान के साथ साथ पूरे रात भर गोगा जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना और भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.