Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»खेल कूद प्रतियोगिताओं में मिड डे मील कर्मियों की ड्यूटी तर्क संगत नहीं….. आशीष कुमार(सीटू )
    सिरमौर

    खेल कूद प्रतियोगिताओं में मिड डे मील कर्मियों की ड्यूटी तर्क संगत नहीं….. आशीष कुमार(सीटू )

    By Ajay DhimanSeptember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव आशीष कुमार ने अभी हाल हि में उपनिदेशक एलीमेंट्री जिला सिरमौर दवारा 6 अगस्त 2024 को मिड डे मील वर्करज की स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिताओं मे मिड डे मील कर्मियों को भेजने का विरोध किया है । सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार ने कहा की उप निदशक महोदय द्वारा जो नोटिफिकेश निकाली गई है मिड डे मील कर्मियों के वर्क मैन्युअल मे नहीं आता। आशीष कुमार ने कहा की जो नोटिफिकेशन जारी की गई है उसमे किसी वर्कर को उनके नाम या स्कूल के आधार पर ड्यूटी नहीं लगाई है बल्कि एक सामान्य सी नोटिफिकेशन वर्कर्ज को भ्रमित करने को जारी कर दी । आशीष कुमार ने कहा की इससे पहले भी विभाग दावरा चुनाव के अंदर इनकी ड्यूटी लगा दी जाती है परन्तु उसका उन्हे कोई पैसा नहीं दिया जाता जोकि की कर्मियों का शोषण है , अक्सर देखा गया है की चुनाव के समय इन कर्मियों को स्कूल के हाजरी रजिस्टर पर अनुपस्थति दिखाई जाती है जोकि तर्क संगत नहीं ।सीटू जिला सिरमौर इसका हमेशा हि विरोध करता आया है । सीटू जिला सिरमौर का मानना है की यदि विभाग इस तरह से मिड डे मील कर्मियों की ड्यूटी लगा रहा है तो विभाग उनकी सुरक्षा की पुरी जिमेवारी ले। आशीष कुमार ने कहा की यदि काम के दौरान किसी वर्कर के साथन कोई अनहोनी हो जाती है तो क्या विभाग उसकी जिम्मेवारी लेने को तैयार है या नहीं उप निदेशक महोदय इसका जवाब दें । सीटू का मानना है की यदि विभाग इन कर्मियों की इस तरह इनके वर्क मैन्युल के इलावा काम करवाता है तो इनको श्रम कानूनों के तहत वेतन और अन्य स्टॉफ जिसमे अध्यापक भी जो ड्यूटी दे रहे है उनके अनुसार काम के बदले वेतन का भुगतान करें और साथ में ये भी सुनिश्चित करें की यदि कार्यस्थल पर कर्मी को कुछ हो जाता है तो विभाग उसकी पुरी जिम्मेवारी ले और साथ में जिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है उसको उसके नाम से ऑर्डर जारी किये जाए और उसमे कर्मी के साथ अचानक कोई हनहोनी हो जाये तो विभाग परिवार को क्या मुआवजा देगा उसका भी ऑर्डर के साथ लिखित में विवरण दिया जाए क्यूंकि अक्सर देखा जाता है की इस तरह ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सरकार बाद में कुछ नहीं देती। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा की उप शिक्षा निदेशक दावरा दिया गया ये ऑर्डर तर्क संगत नहीं है इस जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ती को इस तरह के कार्य व्यव्हार से बचना चाहिए और विभाग मे सबसे कम वेतन पर काम कर रहे कर्मियों को शोषण करने की मंशा का त्याग करना चाहिऐ।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.