Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, February 4
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»दुर्घटनाएं»मध्यरात्रि खाई में गिरने से उद्योग मंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर टिंकू जिंटा की मौत
    दुर्घटनाएं

    मध्यरात्रि खाई में गिरने से उद्योग मंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर टिंकू जिंटा की मौत

    By Ajay DhimanSeptember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    मध्यरात्रि खाई में गिरने से गई उद्योग मंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर की जान
    नाहन: हिमाचल के उद्योग मंत्री व विधायक  हर्षवर्धन चौहान के प्राइवेट सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर टिंकू जिंटा की गत मध्यरात्रि हरिपुरधार-संगड़ाह Road पर खाई में गिरने से जान गई। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, शनिवार सुबह संगड़ाह Hospital में Postmortem के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ हरिपुरधार से करीब 3 KM दूर थ्यानबाग के जंगल में मौजूद छज्जू राम उर्फ टिंकू जिंटा रात करीब डेढ़ बजे फोन सुनते समय खाई में जा गिरे। बताया जा रहा है कि, मौज मस्ती के लिए चारों दोस्त यहां पंहुचे थे। परिजनों व दोस्तों ने उन्हें संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया जहां Doctor ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित सिरमौर जिला के कई Congress नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। टिंकू हरिपुरधार में Photography का काम करने के साथ-साथ Banking Society भी चलाते थे और कुछ अरसा पहले उद्योग मंत्री ने उन्हें अपना निजी Social Media Incharge बनाया था। वह Minister की कईं Public Meeting का Live भी करते थे। Tinku Zinta 1 Youtuber व Facebook Creater भी थे और उनके आकस्मिक निधन से उनके हजारों Followers अथवा प्रशंसक भी स्तब्ध है। SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, मृतक के आश्रितों को 25,000 ₹ की Immediate Relief जारी की गई है। मौत के कारणों को लेकर फिलहाल Police से अधिकारिक जानकारी मिलना शेष है।

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.