Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु नाहन में 10 सितम्बर को आयोजित होगी मैराथन -डा. अजय पाठक
    सिरमौर

    एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु नाहन में 10 सितम्बर को आयोजित होगी मैराथन -डा. अजय पाठक

    By Ajay DhimanSeptember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के उददेश्य से मंगलवार 10 सितम्बर 2024 को एक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में सिरमौर जिला के 15 रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा राजकीय स्नातमोत्तर महाविद्यालय नाहन और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 3 किलोमीटर की यह ‘‘रन रेड’’ मैराथन मंगलवार सुबह 10 बजे नाहन चौगान से प्रारम्भ होगी। इसके उपरांत नया बाजार होकर शमशेर विला राउंड होते हुए वापिस चौगान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
    *मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार-डा. वीना संगल*
    सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. वीना संगल ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों की केटेगरी में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2500-2500 रुपये का प्रथम पुरस्कार, द्वतीय पुरस्कार के रूप में 2000-2000 रुपये तथा तीसरे पुरस्कार के रूप में 1500-1500 रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायंगे।
    डा. वीना सांगल ने आम जन से एचआईवी और एड्स की रोकथाम और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने अपील की है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.