Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, February 6
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर».. रिच कंपनी के कर्मचारियों का मसला नहीं हुआ हल… … यूनियन बनाने की फाइल रोक दी गई हैं…
    सिरमौर

    .. रिच कंपनी के कर्मचारियों का मसला नहीं हुआ हल… … यूनियन बनाने की फाइल रोक दी गई हैं…

    By Ajay DhimanSeptember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    …. रिच कंपनी के कर्मचारियों का मसला नहीं हुआ हल…
    … यूनियन बनाने की फाइल रोक दी गई हैं…
    नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कला आम में मौजूद रिच कंपनी के श्रमिकों का मसला हल नहीं हुआ है उनकी यूनियन बनाने की फाइल को रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ श्रम विभाग का उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। रिच कंपनी के श्रमिकों ने जब यूनियन बनाने की ठानी कंपनी प्रबंधन द्वारा यूनियन 8 के कर्मचारियों को महाराष्ट्र के पुणे प्लांट में स्थानांतरित कर दिया है। इन कर्मचारियों में रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जग्गा सिंह, विजय रावत, पंकज राणा, इम्तियाज खान, पवन और अमित ठाकुर शामिल हैं। कंपनी में कुल 40 मजदूर कार्यरत हैं, जिनमें से कई अन्य श्रमिकों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।
    श्रमिकों का कहना है कि श्रम कानूनों के तहत बिना सहमति के स्थानांतरण नहीं किए जा सकते हैं, कंपनी का यह कदम ‘अनफेयर लेबर प्रैक्टिस’ के अंतर्गत आता है। यह कार्रवाई औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 की धारा के तहत अनुचित श्रम अभ्यास उल्लंघन के शेड्यूल 5 के भाग एक के बिंदु 7 के श्रेणी में आती है।

    श्रमिकों ने प्रदेश सरकार और श्रम विभाग से मांग की है कि उनकी यूनियन रजिस्ट्रेशन की फाइल का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर हो जाएंगे, जिसमें श्रम विभाग को भी पक्षकार बनाया जाएगा। उद्योग प्रबंधन के इस रवैये से श्रमिकों में आक्रोश है। वे इसे हिमाचलियों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन मान रहे हैं। श्रमिकों का आरोप है कि राज्य सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है, जिससे वे न्याय के लिए संघर्ष करने को विवश हैं।..

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.