Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Monday, July 14
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»कल्याणकारी योजनाओं के तहत पिछड़े वर्ग व विधाओं अन्य लाभार्थियों को 2024- 25 में अब तक 54,05,18,736 रुपए की राशि आवंटित
    सिरमौर

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत पिछड़े वर्ग व विधाओं अन्य लाभार्थियों को 2024- 25 में अब तक 54,05,18,736 रुपए की राशि आवंटित

    By Ajay DhimanSeptember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों, दिव्यांगजनों, एकल नारियों, विधवाओं, कुष्ठ रोगियों एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के लिए वित्त वर्ष 2024- 25 में अब तक 54,05,18,736 रुपए की राशि आवंटित की गई है। आवंटित राशि को पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने तथा अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए व्यय किया जा रहा है।
    बैठक अवगत करवाया गया की दिव्यांग छात्रवृति योजना के अंतर्गत 12 लाख का बजट आवंटित किया गया है जिससे 114 विद्यार्थीयों को लाभान्वित किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिले में 5 लाख 75 हजार की राहत राशि पीड़ितों के प्रदान की गई।
    प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में चयनित 14 गांवों में से 12 गांवों में लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 14 मार्च 2024 तक 4818 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4128 आवेदनों को स्वीकृकृति प्रदान कर 1करोड़ 85लाख 76 हजार रुपए की राशि पात्र महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है।
    वर्तमान वर्ष में जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक कुल 2318 नवीन प्रार्थियों को लाभान्वित किया गया। योजना के तहत वृद्धावस्था पैंशन योजना में 1692 व्यक्तियों, विधवा पैंशन योजना में 450 महिलाओं व 176 लोगों को दिव्यांग राहत भत्ता पैंशन स्वीकृत किए गए।
    उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को निष्ठा के साथ कार्य कर पात्र लाभार्थियों को कल्याण विभाग की योजनाओं का उचित लाभ पहुंचाने को कहा।
    जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बैठक का संचालन किया।
    बैठक में विधायक पांवटा सुखराम चैधरी, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा पुंड़िर व अध्यक्ष नगर परिषद पांवटा निर्मल कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    .. बेस्ट ऑफ़ लक… पांच राज्यों की जोनल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सतनाम भाई… लेकर आएंगे ट्रॉफी..

    July 14, 2025

    ….डीसी मैडम स्मार्ट मीटर के झटके से बचाए.. गरीब आदमी के आ रहे 50 से लेकर 60हजार के बिजली के बिल

    July 14, 2025

    पांवटा साहिब पुलिस ने हरियाणा की एक महिला को 6.656 किलोग्राम ग्राम भुक्की व 9300 रुपए के साथ गिरफ्तार किया.

    July 14, 2025

    .. चकरेड़ा मोहल्ला में ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर, रात बैठ कर काटी चकरेड़ा मोहल्ला व वाल्मीकि के लोगों ने …. बिजली कर्मचारियों ने सुबह किया ट्रांसफॉर्म ठीक …

    July 13, 2025
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2025

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.