Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….. कोली समाज की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित.. .. राष्ट्रीय व प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों ने लिया भाग
    सिरमौर

    ….. कोली समाज की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित.. .. राष्ट्रीय व प्रदेशस्तर के पदाधिकारियों ने लिया भाग

    By Ajay DhimanSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: हिमाचल प्रदेश कोली समाज की त्रैमासिक बैठक प्रो० विरेन्द्र कश्यप जी, पूव सांसद एवं उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली की अध्यक्षता में आयेजित की गई जिसमें अखिल भारतीय कोली समाज नई दिल्ली के राष्ट्रीय महामन्त्री थी डी०पी० शंखवार जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विश्व प्रकाश जी, सह कोषाध्यक्ष श्री विनय जी, श्री नरेश कोली और सुनील कछूवाय जी राष्ट्रीय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी कोली समान से राज्य अध्यक्ष श्री अमर चन्द शलाठ जी,संरक्षक रोशन लाल डोगरा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पुण्डीर जी, प्रदेश महामंत्री थी गोपाल झीलटा जी तथा अन्य पदाधिकारी जिला कोली समाज सिरमौर के अध्यक्ष श्री रतन कश्यप जी, महामन्त्री जीत सिँह चौहान जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कश्यप जी व अन्य पदाधिकारी तथा नाहन खंड अध्यक्ष प्रवीण तोमर जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कशमीरी चौहान जी राकेश तोमर जी अशोक तोमर जी तथा अन्य पदाधिकारी तथा सोलन जिला अध्यक्ष श्री रामनाथ कश्यप व अन्य कार्यकारिणी सदस्य,मंडी के जिला अध्यक्ष श्री काहन सिह जी, शिमला से महामन्त्री खांगता जी व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा जिला भर से बहुत से पदाधिकारी व सदस्य शमिल हुए। जिनमें मुख्य रूप से जीवन सिंह, मदन तोमर ,नेत्र चौहान जी, लायक राम कोगल जी, बल्देव शांडील जी, रूप कश्यप जी,” श्रवण पुण्डीर जी, मनी राम पुंडीर जी भगतराम पुण्डीर, अशोक तोमर जी, हिमेश चौहान जी, डॉ ईश्वर राही जी, IAS अधिकारी सेवा निवृत श्री कश्मीर चंद चौहान जी,मती कमलेश चौहान जी। नगर परिषद शहर की अध्यक्षा श्रीमती श्यामापुण्डीर जी, बेलीराम कश्यप जी आदि सम्मिलित हुए। सर्व प्रथम राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला पदाधिकारियों ने गौतम बुद्ध चौक महिमा लाइब्रेरी नाहन जा कर गौतम बुद्ध को माल्यार्पण कर नमन किया।
    बैठक में सबसे पहले सभा का संचालन श्री जीत सिंह चौहान ने किया तथा आगंतुक अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन राज्य महामंत्री श्री गोपाल झीलटा द्वारा किया गया इस बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया जिसमें हिमाचल प्रदेश कोली समाज के संगठन को मजबूत करने हेतु अनेक बातों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि हमें एक वर्ष के अंदर कोली समाज के कम से कम एक लाख नए सदस्यों को जोड़ना है। उसके बाद हिमाचल प्रदेश की कोली समाज के प्रधान श्री अमरचंद श्लाथ जी ने सभी का स्वागत किया और बताया कि किस प्रकार गूगल शीट के माध्यम से हमने नए सदस्यों को जोड़ना है। इस अवसर पर श्री डीपी शंकवार जी राष्ट्रीय महामंत्री ,श्री वीरेंद्र कश्यप, संस्थापक सदस्य, श्री रोशन लाल डोगरा श्री रतन कश्यप आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी। सभी वक्ताओं ने गौतम बुद्ध,डॉ भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले,झलकारी बाई, नाहन कोली समाज भवन के निर्माता पूर्व सांसद श्री प्रताप जी को याद किया। अंत में राष्ट्र गान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.