Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, February 6
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»भूगर्भ- वैज्ञानिकों की टीम करेगी राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन से कुमारहट्टी तक का भूस्खलन सर्वेक्षण- एल. आर वर्मा
    सिरमौर

    भूगर्भ- वैज्ञानिकों की टीम करेगी राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन से कुमारहट्टी तक का भूस्खलन सर्वेक्षण- एल. आर वर्मा

    By Ajay DhimanOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

     

    भूगर्भ- वैज्ञानिकों की टीम करेगी राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन से कुमारहट्टी तक का भूस्खलन सर्वेक्षण- एल. आर वर्मा

    नाहन: हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज मंगलवार को भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, चंडीगढ़ की दो सदस्यीय वैज्ञानिकों की टीम ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, सिरमौर एल. आर. वर्मा के साथ बैठक की।
    इस भूवैज्ञानिक टीम का नेतृत्व वरिष्ठ भूगर्भ वैज्ञानिक, डब्ल्यू. कोरमे कर रहे हैं।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा- निर्देशों अनुसार गत वर्ष एवं इस वर्ष मानसून ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, 907-ए नाहन से कुमारहट्टी तक विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की गतिविधियां देखी गई है।
    उन्होंने बताया कि भू-वैज्ञानिकों की इस टीम के द्वारा जिला सिरमौर के इन प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा व इसके साथ ही इसके समाधान हेतु प्रगति रिपोर्ट भी सरकार को भूवैज्ञानिक टीम द्वारा आगामी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की जाएगी।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने यह बताया कि इस टीम के साथ नोडल-अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय, नाहन से सूर्यकांत सेमवाल, उप- मंडल अधिकारी (राष्ट्रीय राजमार्ग) को आदेश दिए गए हैं।
    इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर से जिला समन्वयक, राजन कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    -0-

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026

    ….रोजगार नहीं 60 दिन बेरोजगारी की गारंटी है VB Ram G योजना.. …शिलाई में 12 फरवरी की हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त बैठक हुई..

    February 1, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.