Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…. संजय ठाकुर बने यशवंत विहार कल्याण समिति के प्रधान
    सिरमौर

    …. संजय ठाकुर बने यशवंत विहार कल्याण समिति के प्रधान

    By Ajay DhimanOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: यशवंत विहार कॉलोनी में यशवंत विहार कल्याण समिति की एक बैठक  हुई। जिसमें विजयपाल की अध्यक्षता में यशवंत विहार कल्याण समिति की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें सर्व समिति से संजय ठाकुर को समिति का प्रधान चुना गया। इसी तरह  सर्व समिति से ही दुर्गाराम शर्मा को उपप्रधान योगेंद्र ठाकुर को महासचिव गुमान सिंह को सहसचिव संजय बंसल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
    नई कार्यकारिणी में चमन लाल , धीरेन वालिया विजय पाल पवार को समिति का मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।
    कार्यकारिणी सदस्यों में हर्ष मनी, विजय पुंडी ,विजय शर्मा ,सुनीता राणा, नागेंद्र ठाकुर, बालक राम ,राकेश शर्मा कंवर सिंह नेगी, प्रोमिला ठाकुर, महेश गुप्ता ,अर्पित शर्मा, सतपाल, राजकुमार शर्मा, राजकुमार ठाकुर, जगत राम शर्मा, राजेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया है। जबकि प्रेस सचिव का जिम्मा शैलेश सैनी को दिया गया है। चुनाव के बाद यशवंत विहार कॉलोनी का नाम आदर्श यशवंत विहार कॉलोनी रखा गया।
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय ठाकुर ने अपनी प्राथमिकता में बताया कि हिमाचल निर्माता के नाम पर बनी इस कॉलोनी के आदर्शों को भी बरकरार रखा जाएगा।.. उन्होंने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी को अराजक व शरारती तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही एसपी सिरमौर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। पुलिस प्रमुख से यशवंत विहार में पुलिस पोस्ट के साथ-साथ नियमित अगस्त व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी प्रावधान करवाया जाएगा।
    संजय ठाकुर ने कहा कि बिजली पानी के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था भी चाक चौबंद रहे इसको लेकर योजना तैयार की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि यशवंत विहार कॉलोनी से गुजरने वाले एन एच पर तीखे मोड़ के ब्लैक स्पॉट को प्रशासनिक मदद से दुरुस्त करवाया जाएगा। संजय ठाकुर ने कल्याण समिति के द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं समिति के विश्वास की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश रखूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यशवंत विहार कल्याण समिति की महिला विंग भी तैयार की जाएगी।

    …वर्ष 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : डॉ. बिंदल…

    June 20, 2026

    …..अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर

    June 8, 2026

    जिला सिरमौर में 450 होमगार्ड नहीं दे पाएंगे पंचायत चुनाव में अपना मत…

    May 23, 2026

    …..नाहन में स्कूल से चोरी हुए दो सिलेंडर..

    May 20, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.