Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…शमशेर स्कूल नाहन का छात्र आदित्य शर्मा बना हिमाचल चैंपियन , अंडर 17 में खेलेगा नेशनल
    सिरमौर

    …शमशेर स्कूल नाहन का छात्र आदित्य शर्मा बना हिमाचल चैंपियन , अंडर 17 में खेलेगा नेशनल

    By Ajay DhimanOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल चेस चैंपियनशिप में जिला सिरमौर हिमाचल का सिरमौर बना है। राज्य स्तरीय चेस  प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 22 से 25 अक्टूबर तक सुंदर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के स्कूली छात्रों ने पहला और तीसरा स्थान अर्जित किया है , जबकि दूसरे स्थान पर शिमला जिला रहा है। शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल कर स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है। आदित्य शर्मा मूल रूप से जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के नाया गांव का रहने वाला है। आदित्य के माता-पिता नरेश शर्मा और तारा शर्मा दोनों कृषक हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि सुंदर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के जमा दों के छात्र आदित्य शर्मा ने प्रदेश भर में पहला स्थान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि आदित्य शर्मा का चयन नवंबर महीने में गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने चेस चैंपियनशिप जीतने के लिए छात्र को बधाई दी है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.