Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»..लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका दौरा- विनय गुप्ता
    सिरमौर

    ..लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका दौरा- विनय गुप्ता

    By Ajay DhimanNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    लोगों को निराश कर गया मुख्यमंत्री का रेणुका दौरा

    नाहन: सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने संयुक्त बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में पहुंचकर कोई भी घोषणा न कर लोगों को निराश किया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रेनू मंच से हमेशा ही यहां पहुंचने वाले मुख्यमंत्री द्वारा जिला भर के लिए घोषणाएं की जाती है मगर इस बार कोई भी घोषणा न कर मुख्यमंत्री ने जिला की जनता को निराश किया है।

    विनय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे और यहां के लोगों को उम्मीदें थी कि कई बड़ी घोषणाएं मुख्यमंत्री करेंगे मगर उनका यह दौरा यहां के लोगों को निराशा दे गया। उन्होंने कहा कि लोगों को कहीं उम्मीदें थी कि मुख्यमंत्री ऐतिहासिक रेनू मंच से जिला के लिए कोई बड़ी घोषणाए करेंगे मगर मुख्यमंत्री ने एक भी घोषणा करना यहां पर उचित नहीं समझा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा नेताओं व कांग्रेस नेताओं ने भी कुछ मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखी मगर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को अनसुना किया और कोई भी घोषणा उन्होंने यहां पर नहीं की।
    उन्होंने कहा कि लोगों को मुख्यमंत्री से यह उम्मीद थी कि सत्ता में आते ही इस सरकार ने सिरमौर जिला के भीतर बड़ी संख्या में जिन संस्थानों को बंद किया है मुख्यमंत्री उन संस्थाओं को खोलने की घोषणा करेंगे मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को प्रदेश की जनता की चिंता नहीं है और सिर्फ अपने चहेते लोगों को खुश करने के लिए सरकार फैसला ली रही है और इस कार्यकाल में जनता सरकार से तंग आ चुकी है

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.