Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»..अधिशासी अभियंता कार्यालय संगड़ाह के 11 लाख के फर्नीचर की बंदरबांट कर डाली ..एडीओ, एक्सईएन व ठेकेदार को बांटा सरकारी सामान
    सिरमौर

    ..अधिशासी अभियंता कार्यालय संगड़ाह के 11 लाख के फर्नीचर की बंदरबांट कर डाली ..एडीओ, एक्सईएन व ठेकेदार को बांटा सरकारी सामान

    By Ajay DhimanNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    …अधिशासी अभियंता कार्यालय संगड़ाह के 11 लाख के फर्नीचर की बंदरबांट कर डाली
    ..एडीओ, एक्सईएन व ठेकेदार को बांटा सरकारी सामान
    नाहन: प्रदेश की कांग्रेस अथवा सुखविंदर सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही 19 दिसंबर 2022 को बंद अथवा डीनोटिफाई किए गए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय संगड़ाह व इसके 2 उपमंडलों के करीब 11 लाख ₹ के नए फर्नीचर की बिजली बोर्ड के कर्मचारियों व अधिकारियों ने बंदरबांट कर डाली। इसमें से 1 पिंक अप में जहां फर्नीचर अधिशासी अभियंता कार्यालय नाहन पंहुचाया गया, वहीं काफी सहायक अभियंता कार्यालय ददाहू ले जाया गया। इसके बाद बचे खुचे फर्नीचर में से एक अलमारी, कुर्सी, मेज व बैंच को गुरुवार को मुख्य बाजार संगड़ाह में विद्युत बोर्ड के एक पंजीकृत ठेकेदार के दुकान नुमा कार्यालय में लगाया गया है। फर्नीचर लेकर पंहुचे तुलाराम व सुनील नामक स्थानीय विद्युत कर्मियों ने बताया कि, एक्सईएन व एसडीओ कार्यालय बंद होने के बाद से यहां ददाहू से आने वाले जेई व वह दोनों अब बोर्ड के पुराने शेड जैसे सरकारी भवन की बजाय ठेकेदार संतराम के इस दफ्तर में ही बैठकर शिकायतें सुनेंगे और काम करेंगे। बोर्ड के अधिशासी अभियंता नाहन राहुल राणा ने कहा कि, संगड़ाह में दोबारा अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने संबंधी दस्तावेज विभाग को भेजे जा चुके हैं और उक्त कार्यालय खुलने की सूरत में सारा सामान वापिस लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, उन्हें ठेकेदार के निजी कार्यालय में शिकायत कक्ष शुरू होने अथवा बंद हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय से फर्नीचर ले जाए जाने की जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि, स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार गत 17 अगस्त को हरियाली मेला संगड़ाह के समापन समारोह में अगले माह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक यहां अधिशासी अभियंता कार्यालय को कैबिनेट से मंजूरी की बात जनसभा में कह चुके हैं। तब से आज तक से आज तक संगड़ाह में बंद हुए अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय को दोबारा खोलने की मंत्रीमंडल की मंजूरी तो नहीं मिली, मगर फर्नीचर की बंदरबांट जरूर हुई।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.