Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»संगड़ाह के शिवपुर गांव से 3 सप्ताह पहले लापता महिला का शव खाई मे मिला
    सिरमौर

    संगड़ाह के शिवपुर गांव से 3 सप्ताह पहले लापता महिला का शव खाई मे मिला

    By Ajay DhimanNovember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर से करीब 3 सप्ताह पहले लापता हुई 67 वर्षीय महिला सुरतो देवी का शव साथ लगती खाई अथवा ढांक से बरामद हुआ। स्थानीय लोगों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार बाद दोपहर करीब 1 बजे बरामद शव व घटनास्थल के निरीक्षण के लिए आज सोमवार को डीएसपी संगड़ाह की मौजूदगी में एफएसएल यहां पंहची। शव गला सड़ा होने के चलते संगड़ाह अस्पताल में इसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। कल मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल के फोन व व्हाट्सएप नंबर पर इस बारे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और थाना प्रभारी मंशा राम ने बताया कि, वह छुट्टी पर हैं। एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने महिला का शव बरामद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की तहकीकात जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, महिला अपने गोद लिए बेटे नरेश कुमार के साथ रहती थी। गत 14 नवंबर को संगड़ाह पंहुचे ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन व सरकार से ड्रान अथवा सेना की मदद से भी उसकी तलाश की मांग की थी, हालांकि इस और संभवतः ध्यान नहीं दिया गया।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.