Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, February 6
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»….संभागीय प्रतियोगिता में जेएनवी नाहन बना सिरमौर युवा वृंदगान का लहराया परचम रूपनगर (पंजाब )में हासिल किया प्रथम स्थान
    सिरमौर

    ….संभागीय प्रतियोगिता में जेएनवी नाहन बना सिरमौर युवा वृंदगान का लहराया परचम रूपनगर (पंजाब )में हासिल किया प्रथम स्थान

    By Ajay DhimanNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग की ओर से संभागीय एकता समागम 2024-25 का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, संधुआं, रूपनगर पंजाब में 25 और 26 नवंबर को आयोजित किया गया। इस समागम में हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ व जम्मू-कश्मीर के जवाहर नवोदय विद्यालय की लगभग 32 टीमों ने भाग लिया।
    उन्होंने कहा कि इस समागम में संगीत की तीनों विधाओं गायन, वादन और नृत्य की प्रतियोगिता हुई, जिसमें पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के बच्चों ने युवा वृंदगान (Youth Choir) के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर ‘हर दिशा है पुकारती, तू बेटी है भारती’ गीत का गायन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    नवोदय विद्यालय समिति चंडीगढ़ संभाग की उपायुक्त कैप्टन टीना धीर व सहायक आयुक्त आर. के. वर्मा द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया और संगीत शिक्षक डा० इन्द्रजीत सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि वृंदगान प्रतियोगिता के लिए नाहन में एक महीने की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यशाला समन्वयक कुलदीप गुलेरिया व उनके सहयोगियों द्वारा संगीत अध्यापक डॉ इंद्रजीत सिंह के साथ छात्रों को कड़ी मेहनत करवाने से ही नाहन,जिला सिरमौर का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अब यह टीम नैशनल इंटेग्रेशन मीट स्तर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।

    ….रक्षा मंत्री के पत्र से छावनी क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत का मार्ग प्रशस्त — सुरेश कश्यप

    February 6, 2026

    ….जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में हुई…

    February 3, 2026

    …. जिला सिरमौर में दंगे के केस में पाँच आरोपी गिरफ्तार..

    February 2, 2026

    ….जुड्डा से कोटडी गांव की निर्माणधीन सड़क की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले कोटडी गांव के लोग

    February 2, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.