Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Saturday, March 28
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार
    सिरमौर

    15 दिसम्बर तक करवा ले गेहूं व जौ की फसलों का बीमा – राजकुमार

    By Ajay DhimanDecember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 15 दिसम्बर तक रबी मौसम में गेहूं व जौ की फसलों का बीमा किया जाएगा तथा इस योजना के तहत गेहूं की फसल के लिए 72 रुपए प्रति बीघा और जौ की फसल के लिए 60 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम देनी होगी।
    यह जानकारी कृषि उपनिदेशक नाहन राजकुमार ने देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 60 हजार प्रति हेक्टेयर और जौ की फसल के लिए 50 हजार रू0 प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है।
    उन्होंने बताया कि रबी के मौसम की मुख्य फसलों गेहूं व जौ को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कृषि विभाग की योजना ए0आई0सी0 कम्पनी के द्वारा चलाई जा रही है फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है इससे न केवल किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई होगी अपितु उनकी रोजी रोटी के संकट को भी दूर किया जा सकेगा किसान अपने फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं। किसान ऑनलाइन पोर्टल पर भी आवेदन कर सकते है इसके अलावा नजदीकी बैंक जाकर भी बीमा किया जा सकता है इसके लिए किसानों को बैंक पास बुक जमाबंदी बिजाई प्रमाण पत्र व आधार कार्ड साथ ले जाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों के लिए यह योजना ऐच्छिक रहेगी तथा किसानों को इस योजना का लाभ लेने अथवा नहीं लेने के लिए अपने बैंक शाखा को सूचित करना होगा।
    उप निदेशक कृषि विभाग ने बताया की किसान अपनी फसलों का बीमा जरूर करवाएं जिससे उनको होने वाले नुकसान से बचाया जा सके अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र या विषय वाद विशेषज्ञ (कृषि) से संपर्क कर सकते है इसके लिए बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी सम्पर्क कर सकते है।
    उन्होंने बताया कि फसलों के बीमा संबंधी जानकारी के लिए राहुल चैहान, जिला प्रबंधक, कृषि विभाग के मोबाइल न0 98166-40065 पर सम्पर्क कर सकते है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.