
नाहन: शहर के कच्चा टैंक में आज एक पालतू कुत्ते ने एक बच्चे की टांग पर काट लिया।.. उक्त बच्चे के रेबीज का इंजेक्शन लगाया हैं।.. जानकारी के अनुसार मेहराज उम्र की 15 वर्ष जब कच्चा टैंक के पास से गुजर रहा था तो यहां घूम रहे एक पालतू कुत्ते ने मेहराज पर अटैक कर दिया और उसकी टांग पर काटा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चों को कुत्ते के चुगुल से बचाया है।… गौरव की जिला मुख्यालय नाहन में आवारा कुत्तों के साथ पालतू कुत्ते भी सड़कों पर घूमते हैं जिन पर कोई लगाम नहीं कसी जाती है।… गौर हो कि 9माह पूर्व यहां एक पालतू गद्दी कुत्ते ने तीन लोगों को बुरी तरह काटा था।.. जिला प्रशासन को शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाना चाहिए। और कुत्तों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो उन्हें आवारा छोड़ देते हैं
