Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 22
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»सरकार के जश्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, बोले जनता को दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का किया काम,
    सिरमौर

    सरकार के जश्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, बोले जनता को दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का किया काम,

    By Ajay DhimanDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल के मनाए गए जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार के इस जश्न ने जनता को सरकार द्वारा दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी पैसों पर जो जश्न मनाया गया उसमें जनता के साथ किए वायदों का कोई जिक्र यहां पर नहीं किया गया और उल्टा सरकार ने जनता को दिए गए जख्मों को कुरेदने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों से जो वायदे सरकार ने किए थे उसका कोई भी जिक्र सरकार के किसी नेता नहीं मंच से नहीं किया और यह जश्न सिर्फ इस बात के लिए मनाया गया कि यह सरकार चल रही है।
    राजीव बिंदल कहा कि इस जश्न समारोह के दौरान सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आई है और यह साफ हो गया है कि सरकार और कांग्रेस नेताओं के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राजीव बिंदल यह भी कहा कि कांग्रेस नेताओं के भाषण मे कुंठा और फ्रस्ट्रेशन देखने को मिली है और अच्छा होता यदि कांग्रेस के नेता जनता से किए गए वायदों के बारे में भी मंच से अपने विचार रखते। अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य आर आर शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष चौहान और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.