Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»किसान सभा ने कृषि विपणन नीति के विरोध में जलाई राष्ट्रीय नीति के दस्तावेज की प्रतिया……
    सिरमौर

    किसान सभा ने कृषि विपणन नीति के विरोध में जलाई राष्ट्रीय नीति के दस्तावेज की प्रतिया……

    By Ajay DhimanDecember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन:संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे देश भर मे किसानो ने प्रदर्शन किए वही जिला सिरमौर के मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों ने क़ृषि विपणन पर राष्ट्रीय नीति के दस्तावेज की प्रतियाँ जलाई तथा किसान आंदोलन व अपनी मांगो के समर्थन मे नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई करते किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष व जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा की 16 दिसंबर को 21 राज्यों के 44 प्रतिनिधियों की बैठक हुई जिसमे यह फैसला लिया गया की 23 दिसंबर को पूरे देश मे सभी जिला मुख्यालयों पर किसान क़ृषि विपणन नीति के विरोध मे तथा शम्भू बर्डर और नॉएडा मे जमीन के अधिकार को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन मे किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे।
    उन्होंने कहा की इस प्रदर्शन के माध्यम से हम कहना चाहते है की केंद्र सरकार ने अभी जो नया मसौदा तैयार किया है जिसका नाम नेशनल पॉलिसी ऑन एग्रीकल्चर मार्केटिंग दिया यह किसान विरोधी है यह किसान को पूँजीपतियों के हवाले करने वाला फरमान है यह किसान को लूटने वाली नीति है यह किसान की बेदखली का फरमान है हम इसे देश मे किसान हित मे लागू नहीं होने देंगे पहले भी किसानो ने 380 दिन का संघर्ष किया सैकड़ो शहीद हुए लेकिन तीन काले कानून तानाशाही मोदी को वापिस लेने पड़े।
    आज का प्रदर्शन मांग करता है की शम्भू बॉर्डर पर अनशन पर बैठे किसानो के साथ सरकार बात करें तथा नॉएडा मे जमीन की मांग को लेकर शांतिपूर्वक किसानो को सरकार ने जेल मे डाला है सरकार उन्हें तुरंत रिहा करें तथा सरकार किसानो पर दमन करना बंद करे।
    इस मौके पर किसान सभा जिला अध्यक्ष सतपाल मान, किसान सभा वरिष्ठ साथी विश्वनाथ, राम सिंह वालिआ, राकेश रमोल, गौरव, शिशुपाल, राहुल आदि पदाधिकारी शामिल थे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.