Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश
    सिरमौर

    उपायुक्त ने की शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के दिए निर्देश

    By Ajay DhimanDecember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभाग प्रमुखों के साथ शीतकालीन तैयारियों से संबंधित तीसरी समीक्षा बैठक आयोजित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने जिला के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सडकों पर होने वाली फिसलन दूर करनें के लिए आवश्यक सामग्री व मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता पडने पर समयबद्ध तरीके से बहाली का काम किया जा सके।
    उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहें तथा आवश्यक तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लें।
    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि दूर दराज के क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग व विद्युत विभाग को पीने के पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने के लिए कहा तथा पानी के पाइप और बिजली के खंभों के भण्डारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया कि वे आवश्यक होने पर मौसम अनुकूल ही यात्रा करें।
    बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगबीर वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जिला राजस्व निलाक्ष शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. मही राम, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा राजीव ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत महेश चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. निसार अहमद, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा मौजूद रहे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.