नाहन: मोगीनंद क्षेत्र में 5 बजे के करीब खेड़ा मंदिर के समीप चलती हुई पंजाब रोडवेज की बस का टायर निकल गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन टायर निकलने के चलते एनएच पर 1घंटे के करीब जाम रहा। जानकारी के अनुसार बस चंडीगढ़ से देहरादून जा रही थी। लेकिन एकदम टायर निकलने से सारे यात्री घबरा गए थे। शुक्र इस बात कर रहा है कि मौके पर कोई भी यात्री घायल नहीं निकला। मौके पर बस चालक व परिचालक ने स्थानीय लोगों से बस का टायर बदला।
… गोरे हो कि कुछ दिन पूर्व पंजाब रोडवेज की बस और एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी जिसमे ट्रक चालक की टांग टूट गई थी।
