Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»कृषि संकट के चलते किसान बदहाली में सरकारे ले रही किसान विरोधी फैसले -राजेंद्र ठाकुर
    सिरमौर

    कृषि संकट के चलते किसान बदहाली में सरकारे ले रही किसान विरोधी फैसले -राजेंद्र ठाकुर

    By Ajay DhimanJanuary 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: किसान सभा नाहन ब्लॉक कमेटी की बैठक खंड के प्रधान जगदीश पुंडीर की अध्यक्षता मे नाहन मे आयोजित की गई। बैठक मे किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व जिला अध्यक्ष सतपाल मान ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा की देश मे क़ृषि संकट के चलते आज किसान बदहाली की तरफ जा रहा है और सरकारे उल्टा किसान विरोधी फैसलो को देश के किसानो पर थोप रही है। देश मे जगह जगह एमएसपी की मांग को लेकर तथा छोटे किसानो की कर्जमाफी की मांग को लेकर, किसानो की जमीन से बेदखली के खिलाफ किसानो के आंदोलन हो रहे है। हिमाचल प्रदेश मे भी किसानो की बेदखलिया धड़ल्ले से की जा रही है। उन्होंने कहा की जिला सिरमौर मे जनवरी माह मे किसानो की बैठके आयोजित की जायगी तथा ब्लॉक वाइज अधिवेशन कर संघर्ष की रणनीति तैयार की जायगी। नाहन ब्लॉक के सचिव बलदेव सिंह ने कहा कि 5 फेब्रुअरी को नाहन मे खंड स्तरीय अधिवेशन किया जायगा। इसके अलावा जिला अध्यक्ष सतपाल मान ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक मे राम सिंह वालिआ, गौरव, राहुल शर्मा, नरेश कुमार, राकेश रामॉल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.