Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 22
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»23 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा होगा सिरमौर क्रिकेट कप 2025..ओपी ठाकुर
    सिरमौर

    23 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगा होगा सिरमौर क्रिकेट कप 2025..ओपी ठाकुर

    By Ajay DhimanJanuary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: आज डायनामिक युवा मंडल व सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रेस क्लव भवन नाहन में सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने कहा कि आज युवा मंडल *”खेल खेलों नशा छोड़ो-खेलेगा युवा तों नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 के बारे जानकारी साझा की जा रही है।

    ओपी ठाकुर ने कहा कि *सिरमौर क्रिकेट कप का पांचवां संस्करण 23 फरवरी से 02 मार्च 2025 तक नाहन के ऐतिहासिक चोगान मैदान में* आयोजित होगा और क्रिकेट टूर्नामेंट में *प्रथम पुरस्कार 3 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख, मैन ऑफ़ द सीरीज 43 इंच LED टीवी, बैस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फील्डर सहित लगभग 6 लाख से अधिक पुरस्कार* खिलाडियों को दिए जायेंगे। ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन समाज में नशे के खिलाफ विशेष जनजागरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। ओपी ठाकुर ने कहा कि पिछले 5 से 6 वर्षों में सिरमौर क्रिकेट कप ने पूरे प्रदेश में एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के तौर पर लोगों के दिलों में जगह बनाई हे । इस बार सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट जिला सिरमौर के इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। जिसमें पुरे प्रदेश, जिला सहित एवं अन्य राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगड़ इत्यादि दूसरे राज्यों कि टीमें भी भाग लेगी।

    टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने बताया सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट में *केवल 80 टीमों को ही रखा जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 01 फरवरी 2025 से शुरू होगा* और जिन टीमों को रजिस्ट्रेशन पहले होगा वही टीमें इस टूर्नामेंट में खेलेगी। योगी ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दूर दराज कि टीमों के लिए ठहरने कि मुफ्त व्यवस्था कमेटी द्वारा कि जायेगी लेकिन इसके लिए टीमों का 01 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। योगी ठाकुर ने क्रिकेट खिलाडियों से आह्वान किया वह समयानुसार इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाए।

    …वीबी जी राम जी योजना मे पक्के रास्ते व डंगे शामिल करने को लेकर BDO संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन सौंपा

    September 15, 2026

    ..नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 16 सितम्बर को आएंगे नाहन, भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश..

    September 12, 2026

    ….श्री महामाया बालासुंदरी जी त्रिलोकपुर अश्विन नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

    September 8, 2026

    ….23 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला-उपायुक्त

    August 25, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.