Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»…. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विधायक अजय सोलंकी ने दिलाई शपथ .
    सिरमौर

    …. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत विधायक अजय सोलंकी ने दिलाई शपथ .

    By Ajay DhimanJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp


    नाहन: नाहन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
    विधायकअजय सोलंकी जी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के उद्देश्यों की शपथ दिलाई और इस योजना के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने समाज में लिंग भेद समाप्त करने और बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत में बाल विकास परियोजना अधिकारी, नाहन ईशाक मोहम्मद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए योजना की शुरुआत और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2015 को इस योजना का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जिला पानीपत, हरियाणा से किया गया था।
    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिरमौर, श्री सुनील शर्मा जी ने जिले में योजना के अंतर्गत चल रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। पोषण अभियान के तहत बच्चों के पहले 1000 दिनों की महत्ता और महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम पर चर्चा की गई।
    जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रमा रेक्टा ने महिलाओं और बच्चों के संरक्षण हेतु संचालित योजनाओं और अधिनियमों की जानकारी दी।
    कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इनमें स्मृति, नीलाक्षी, राधिका, अलिजा, आयशा, कशिश, सना, आशमा, आरुषि, अलिशा, गुलमेहर, गीतिका, अंशिका, किरण, माही वर्मा, तमन्ना सैनी, तरीशा, अवन्या, और शिबरा जैसी बेटियों को सम्मानित किया गया।
    राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बालिकाओं मधुबाला (वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा) और स्वाति (वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन) को ₹2500/- के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.