Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    Friday, March 27
    NewsOnFaceNewsOnFace
    • होम
    • हिमाचल
    • सिरमौर
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • राजनैतिक
    NewsOnFaceNewsOnFace
    Home»सिरमौर»थाना पुलिस नाहन की टीम की मदद से पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति पहुंचा अपने परिजनों के पास…
    सिरमौर

    थाना पुलिस नाहन की टीम की मदद से पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति पहुंचा अपने परिजनों के पास…

    By Ajay DhimanJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp

    नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत देवका पुडला पंचायत में दो दिन पूर्व एक अनजान व्यक्ति जोकि पश्चिम बंगाल का था घूम रहा था। यहां के पंचायत प्रधान नरेश चंद्र वार्ड मेंबर जगदीश चंद्र ने उक्त व्यक्ति को अपने पास रखा और उससे बातचीत की। लेकिन उसकी भाषा उन्हें समझ में नहीं आई। इस दौरान उन्होंने उस व्यक्ति का खाने पीने का पूरा ख्याल रखा। इस दौरान थाना पुलिस नाहन को भी सूचना दी गई। थाना पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के व्यक्ति से पूछताछ की जिसमें उन्हें खाली इतना पता लगा कि वहां पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैँ। नाहन पुलिस ने पश्चिम बंगाल थाना में फोन उक्त व्यक्ति की पश्चिम बंगाल पुलिस से बात करवाई। जिसमें पश्चिम बंगाल पुलिस ने उक्त व्यक्ति से बात की जिसमें पता चला कि उसका नाम मदनलाल निवासी गांव भूरकुश है। उधर पश्चिम बंगाल पुलिस ने पता किया कि उसकी गुमशुदगी की शिकायत तूफानगंज थाना में की गई है। मदनलाल के भांजे का मोबाइल नंबर थाना पुलिस को उपलब्ध करवाया गया जिसके बाद मदन लाल की बहन राधा व भानजा विदेश शाह जो कि उत्तर प्रदेश रहते है, नाहन पहुंचे । आज नाहन थाना की टीम ने आपस में पैसे जुटा कर सभी लोगों को खर्चा देकर उनके घर भेजा । नाहन पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

    … जब दांत का एक्सरे कर्मचारी जाता है छुट्टी पर नहीं होता एक्स-रे क्यों.

    March 24, 2026

    … चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक ऋण योजना के तहत 4हजार, 508 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया

    March 24, 2026

    ….डेढ़ सौ परिवारों की लिस्ट मिलने पर रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने सरकार व रेणुका विधायक का अभार जताया..

    March 24, 2026

    …अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद को नाहन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा किया गया. सम्मानित..

    March 23, 2026
    NewsOnFace
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    © 2026

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.