नाहन: शहर के अपर स्ट्रीट मोहल्ले में आज एक नेपाली मूल की महिला ने अपनी बेटी के गम में फंदे से लटक अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार कल्पना उम्र 36 वर्ष ने फंदे से लटक अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सोंप दिया है। बता दे कि कि अभी कुछ दिन पहले ही इस महिला की बेटी दीपिका ने फंदे से लटक अपनी जान दी थी। बताया गया कि वह अपनी बेटी के गम को बर्दाश्त नहीं कर पाई थी और उसने भी अपनी जान दे दी। अब महिला के परिवार में उसका पति उसकी बेटी व बेटा रह गया है।